यूट्यूबर अरमान मालिक की दो नहीं बल्कि तीन बार हुई है शादी, दोनों पत्नियां ने आंखों में आंसू लिए सुनाई आपबीती

'यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं। इतना ही नहीं वह सबसे ज्यादा अपनी दो पत्नियों पायल और कृतिका को लेकर सुर्खियों में आए। उनका पूरा परिवार यूट्यूब पर छाया हुआ है। यहां तक कि वह व्लॉगस के जरिए वह अपनी लाइफ स्टाइल को भी अपने फैंस के साथ में शेयर करते रहते हैं। कुछ वक्त पहले पायल मलिक ने एक बेटा और एक बेटी यानी कि दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। वही कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद से वह और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गए। लेकिन इसी बीच अरमान मलिक की तीसरी शादी को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बात का खुलासा अरमान की दोनों पत्नियों ने व्लॉग के जरिये किया।
गुस्से से तिलमिलाई पायल और कृतिका
वैसे तो इससे पहले भी अरमान मलिक की तीसरी शादी की खबर आ चुकी है जो कि फेक थी। लेकिन अब इसका सच एक बार फिर से सामने आ गया है और यह खबर भी तेजी से वायरल हो रही है। अरमान मलिक की दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस बात की पूरी सच्चाई बताई है। यहां तक कि वह दोनों काफी गुस्से में नजर आई। इस वीडियो के दौरान पायल मलिक ने कहा कि "कुछ लोग हमारे परिवार में फूट डालो और राज करो की नीति को फॉलो कर रहे हैं। हमारे ही लोगों ने हम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।" इसके बाद में पायल कहने लगती है कि "हम आपको बता दें कि अरमान जी ने तीन शादियां की हुई है।"
17 साल की उम्र में हुई अरमान की पहली शादी
व्लॉग के दौरान पायल कहने लगती है कि "अरमान मलिक की 17 साल की उम्र में पहली शादी हो गई थी। लेकिन उनकी यह शादी चल नहीं पाई और वह दोनों अलग हो गए थे। तलाक के वक्त जो भी हमारे पास था वह हमने उसे दे दिया। उनका सब मामला क्लियर हो चुका है। लेकिन अगर कल को अरमान और मेरी बन नहीं पाती है तो ऐसा हो सकता है कि हम भी अलग हो जाएंगे।" जिसके बाद में कृतिका भी आगे कहती है कि अगर मेरी भी अरमान से नहीं बनती है तो मैं भी तलाक लेकर उनसे अलग रहने लगूंगी।
अरमान को पहली पत्नी से हुए दो बच्चे
इसी दौरान पायल यह भी बताती है कि "जिंदगी को मजबूरी के रिश्ते से हम नहीं चला सकते हैं। हमारी वीडियोस को बहुत लोग देखते हैं और शायद वह भी देखती ही होंगी। अगर उन्हें कोई परेशानी होगी तो वह खुद आएंगी। आप लोग कौन हो जो आप सवाल कर रहे हो।" जानकारी के लिए आपको बता देंगे अरमान मलिक की पहली पत्नी का नाम सुमित्रा था और उनसे यूट्यूबर को 2 बच्चे भी हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications