..................... youtuber Anurag Dwivedi land rover defender BMW seized in ED raid for this illegal promoting thing - Hindi Filmibeat

यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के पास है कितनी दौलत! पहले लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज और अब ED ने BMW, लैंड रोवर की जब्त

Anurag Dwivedi ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी की दो महंगी गाड़ियों को जब्त किया गया है। ईडी ने उनकी लैंड रोवर डिफेंडर और बीएमडब्ल्यू Z4 कार जब्त की है।

Anurag Dwivedi

ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की संदिग्ध संपत्ति और कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं।

ईडी ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में कुल 9 जगहों पर छापे मारे गए। ये सभी ठिकाने अनुराग द्विवेदी और उनके करीबियों से जुड़े बताए जा रहे हैं। ईडी को शक है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के जरिए अवैध कमाई की गई और उस पैसे को इधर-उधर खपाया गया।

तलाशी के दौरान ईडी को कई जरूरी दस्तावेज और डिजिटल सामान मिले हैं। इससे पहले 17 दिसंबर को भी ईडी ने लखनऊ, उन्नाव और दिल्ली में अनुराग द्विवेदी से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस समय चार लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई थीं, जिनमें लेम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और थार शामिल थीं।

इसके अलावा करीब 20 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए थे। जांच में यह भी सामने आया था कि हवाला के जरिए पैसा दुबई भेजा गया और वहां प्रॉपर्टी में निवेश किया गया। ईडी ने बीमा पॉलिसियों, फिक्स्ड डिपॉजिट और बैंक खातों में जमा करीब 3 करोड़ रुपये भी फ्रीज किए थे।

ईडी की जांच पश्चिम बंगाल में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर की जा रही है। जांच में पता चला है कि सोनू कुमार ठाकुर और विशाल भारद्वाज नाम के आरोपी फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का काम चला रहे थे। ईडी का कहना है कि अनुराग द्विवेदी इन सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करता था और इसके बदले उसे बड़ी रकम मिलती थी।

ईडी के अनुसार, अनुराग द्विवेदी इस समय दुबई में रह रहा है और कई बार बुलाने के बाद भी जांच में शामिल नहीं हुआ। हालांकि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और करीब 27 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज या जब्त किया गया है। फिलहाल ईडी इस मामले की जांच आगे भी जारी रखे हुए है।

Read more about: television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X