Death News: 27 साल की उम्र में यूट्यूबर एंग्री रैंटमैन ने दुनिया को कहा अलविदा, 3 दिन पहले ही कही थी ये बात

Youtuber abhradeep saha

सोशल मीडिया पर इनफ्लुएंसर्स अपने कंटेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया की तरफ से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल आपको बता दें कि पॉपुलर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा जिन्हे कुछ लोग एंग्री रैंटमैन के नाम से भी जानते हैं। उनका 27 साल की उम्र में निधन हो गया है।

इस खबर के सामने आते ही पूरे सोशल मीडिया पर जैसे मानो सनसनी मच गई हो। दरअसल, अभ्रदीप साहा की कुछ ही दिन पहले ओपन हार्ट सर्जरी हुई। हालांकि परिवार की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन एक्स और रेडिट पर दावा किया जा रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का बीती रात यानी कि 16 अप्रैल को निधन हो गया था। लेकिन उनकी मौत कैसे हुई इस बात की अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी और इसके चलते उन्हें पिछले महीने अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

यूट्यूबर अभ्रदीप साहा ने इस बात की जानकारी खुद एक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था कि वह बहुत सीरियस कंडीशन में है और रिकवरी के लिए प्रार्थना करें आपका प्रिय अभ्रदीप साहा। खबरों के अनुसार इलाज के वक्त उन्हें वेंटिलेटर पर रहना पड़ा। लेकिन उनकी मौत की खबर के चलते उनके फैन्स सोशल मीडिया पर शोक मना रहे है।

यूट्यूबर अभ्रदीप साहा ने 18 अगस्त साल 2017 को अपना यूट्यूब अकाउंट बनाया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 'मैं क्यों ना देखूं एनाबेल मूवी' का पहला वीडियो शेयर किया था। बाद में उन्होंने कई सारी हॉरर फिल्में देखी और उसका रिव्यू भी किया। अभ्रदीप का कॉमिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता था और उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 20 हज़ार फॉलोअर्स भी थे।

Read more about: abhradeep saha news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X