..................... Seema Haider को यूट्यूब ने भेजा पहला तोहफा, खुशी से फूला नहीं समा रहा मीणा परिवार! YouTube sent a silver button to Seema Haider, Meena family is overjoyed! - Hindi Filmibeat

Seema Haider को यूट्यूब ने भेजा पहला तोहफा, खुशी से फूला नहीं समा रहा मीणा परिवार!

seema haider

Seema Haider Youtube Silver Button- सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी किसी फिल्म की तरह है और इस वक्त दोनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। नए वीडियो में सीमा हैदर और सचिन मीणा जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

आप इस वीडियो में देखेंगे तो सीमा हैदर अपने हाथ में सिल्वर बटन लिए हुए नजर आ रही हैं। पहली सीमा हैदर बटन लेकर खुश हैं और लोगों का शुक्रिया अदा कर रही हैं। इसके बाद सचिन मीणा भी इस बटन को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

सीमा हैदर इस वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं कि वो शुक्रिया अदा करती हैं उन लोगों का जिन्होने उनको सपोर्ट किया है। लोग लगातार सीमा हैदर के इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए उनको मुबारकबाद दे रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों भी उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें 10 मिलियन फॉलोवर्स होने पर पूरा घर जश्न मनाता हुआ नजर आया था। सीमा हैदर के साथ इस दौरान उनकी सास और ननद भी नजर आईं थीँ। देखने वाली बात होगी कि सीमा अब किस तरह का कंटेंट लोगों के सामने लेकर आती हैं।

वो काफी जल्दी मशहूर हो गई हैं। इसका एक कारण ये भी है कि भारत आने के बाद सीमा हैदर सनातन धर्म के रीति-रिवाजों का पालन कर रही हैं। हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर ने पूजा पाठ की और हरे रंग की साड़ी पहनी थी।

गले में मंगलसूत्र, माथे पर सिंदूर और सुहागिनों की तरह श्रंगार भी किया था। ऐसा ही लुक उनके द्वारा करवाचौथ पर भी रखा गया था। भाई दूज पर वकील एपी सिंह का सम्मान उन्होने किया था।

इसके अलावा भारतीय होने का सुबूत देते स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने घर की छत पर तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जय के नारे लगाए थे। सीमा हैदर लगातार खबरों का हिस्सा इस तरह से बनी हुई हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X