..................... Glad youth are no longer armchair activists: Vidya Balan | नो वन किल्ड के प्रचार में जी जान से जुटीं विद्या - Hindi Filmibeat

नो वन किल्ड के प्रचार में जी जान से जुटीं विद्या

By Neha Nautiyal

Vidya balan
'नो वन किल्ड जेसिका' की अभिनेत्री विद्या बालन कहती हैं कि उन्हें इस बात की खुशी है कि आजकल के युवाओं की सोच न केवल स्पष्ट हैं बल्कि वे उसे अभिव्यक्त करना और सरकार से उसके कार्य करवाना भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि जेसिका लाल हत्या मामले में ऐसा ही हुआ था।

देखें गैलरी नो वन किल्ड जेसिका की

विद्या ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत रोचक है कि युवा विभिन्न मुद्दों पर अपने विचारों को ब्लॉग, एसएमएस और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स के जरिए व्यक्त कर रहे हैं। इन विचारों को आंदोलित करने में मीडियाभी युवाओं की मदद कर रहा है। मुझे इस बात की खुशी है कि आजकल के युवा कुर्सी पर बैठे उन आंदोलनकारियों जैसे नहीं हैं जो कहते हैं कि न्याय मिलना चाहिए।"

विद्या ने फिल्म में जेसिका लाल की बहन सबरीना की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 1999 में हरियाणा के एक राजनेता के बेटे मनु शर्मा द्वारा जेसिका लाल की हत्या के बाद उसे सजा दिलवाने के एक दशक से भी लम्बे कानूनी संघर्ष को बयां करती है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X