Trailer - एक और मसाला फिल्म के लिए हो जाइए तैयार..बिल्कुल देसी अंदाज

यंगिस्तान के डायरेक्टर सैयद अहमद अफजल की अगली फिल्म बारात कंपनी का ट्रेलर आ चुका है।

By Shweta

काफी समय से बॉलीवुड में कोई ऐसी फिल्म नहीं आई है जिसमें हीरो, विलेन, रोमांस, छोटा शहर भारी भरकंप डायलोग सबकुछ हो। अगर आपको भी ऐसी फिल्में देखना पसंद है तो यंगिस्तान के डायरेक्टर सैयद अहमद अफजल की अगली फिल्म बारात कंपनी भी बिल्कुल ऐसी ही हैं।

आपको बता दें कि सैयद अहमद पहले भी यंगिस्तान और लाल रंग जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में संदीप धर, अनुरिता झा, विशाल करवल और रणवीर कुमार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म एक अलग की रोमांटिक फिल्म है।

फिल्म को प्रोड्यूस न्यू एज सिनेमा ने किया है और फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में बिल्कुल नए चेहरे हैं लेकिन ट्रेलर देखकर आप भी मानेंगे कि फिल्म वाकई लोगों को पसंद आएगी क्योंकि हल्की फुल्की फिल्में देखना लोग पसंद करते हैं।

बहरहाल जुलाई में एक से बढ़कर एक फिल्में आने वाली हैं और इस लिस्ट में अब बारात कंपनी का भी नाम जुड़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X