21 साल की देश की सबसे छोटी IAS ऑफिसर, सिर्फ एक ट्रिक से क्रैक किया UPSC, जानिए कौन है ये Most Wanted Bachelor
Youngest IAS Officer Of India IAS Astha Singh: UPSC Civil Services Examination को भारत ही नहीं, दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा का फॉर्म भरते हैं, लेकिन आखिर में सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है। यह एक्जाम के तीन लेवल प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू होते हैं। इसलिए इसे पास करना आसान नहीं होता।

21 साल की उम्र में बड़ी कामयाबी
आस्था सिंह ने सिर्फ 21 साल की उम्र में साल 2024 में 61वीं रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा है। खास बात यह है कि उन्होंने यह परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास की।
बिना कोचिंग के किया कमाल
आजकल ज्यादातर छात्र यूपीएससी की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग लेते हैं। लेकिन आस्था सिंह ने बिना किसी कोचिंग के खुद पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने सही रणनीति और नियमित पढ़ाई पर भरोसा किया।
पढ़ाई में शुरू से रहीं तेज
आस्था की स्कूली पढ़ाई भोपाल और पंचकूला में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से साल 2023 में इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सेवा में जाना है।
परिवार से मिला पूरा सहयोग
आस्था के पिता बृजेश सिंह एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड हैं। परिवार ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बचपन से ही वह पढ़ाई में होशियार थीं और मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटीं।
पहले भी हासिल कर चुकी हैं सफलता
यूपीएससी से पहले आस्था ने HPSC HCS परीक्षा भी पास की थी। साल 2024 में उन्होंने 31वीं रैंक हासिल की और हरियाणा सरकार में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर की ट्रेनिंग शुरू की।
युवाओं के लिए प्रेरणा
आस्था सिंह की कहानी बताती है कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत सच्ची हो, तो उम्र मायने नहीं रखती। कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता पाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि आत्मविश्वास और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
















