..................... दिल्ली मेट्रो से यंग लड़की का वीडियो वायरल Young girl's video from Delhi Metro goes viral, shows killer moves on Shahrukh Khan's song! - Hindi Filmibeat

दिल्ली मेट्रो से यंग लड़की का वीडियो वायरल, शाहरुख खान के गाने पर दिखाए कातिलाना मूव्स!

delhi metro

दिल्ली मेट्रो से वीडियोज वायरल होने का सिलसिला चालू रहता है और ये बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की को डांस करते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में जो लड़की है शायद टीनेजर है, शाहरुख खान के गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही है। वीडिया वायरल होते ही लोग हमेशा की तरह कमेंट्स कर रहे हैं। इस लड़की ने ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी है। वीडियो को एक यूजर के द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है।

इस वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है, ''दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं वो लड़की का मजाक बनाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये लड़की कौन है और डीएमआरसी ने इसके खिलाफ क्या एक्शन लिया है।

दिल्ली मेट्रो का ये पहला वीडियो नही है जो कि सामने आया है। कई कपल्स भी बेशर्मी करते हुए नजर आ जाते हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही कई यूजर्स ने DMRC पर सवाल खड़े किए हैं। एक यूजर ने डीसीपी दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए कमेंट कर लिखा की क्या तुम जाग रहे हो।

बीड़ी पीता दिखा था बुजुर्ग

कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो तब चर्चा में आई थी जब एक शख्स इसके अंदर बीड़ी सुलगाता हुआ नजर आया था। लोगों ने सवाल खड़े किए थे कि दिल्ली की सुरक्षा काफी बुरी है। अगर लोग बीड़ी और माचिस लेकर जा सकते हैं तो कुछ भी लेकर जा सकते हैं।

इस तरह के वीडियो अक्सर सामने आते हैं। कई बार अश्लीलता होती है और कपल किसिंग के अलावा मास्टरबेट तक करते हुए नजर आए है। फिलहाल आप देखिए लड़की का ये वीडियो जो चर्चा में है..

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X