आज के स्टार्स में वरूण धवन बहुत ही ज्यादा मेहनती एक्टर हैं- प्रभुदेवा
प्रभुदेवा बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कोरियोग्राफर में माने जाते हैं। उन्हें एक्टिंग और डायरेक्शन में भी खूब सराहा गया। उनकी फिल्में हिट भी हुई। प्रभुदेवा 90s के दशक के सुपरस्टार्स से लेकर इस जमाने के स्टार्स तक के साथ काम कर चुके हैं और उन्होंने हिंदी फिल्मीबीट के साथ बातचीत में अपने अनुभव भी शेयर किए।
प्रभुदेवा ने वरुण धवन की खासकर तारीफ करते हुए कहा कि "नए जेनरेशन के स्टार्स काफी मेहनती हैं। मैंने वरुण धवन के साथ काम किया है, वो काम के प्रति सर्मपित है।" आपको बता दें कि प्रभुदेवा और वरूण धवन एक साथ एबीसीडी 2 में काम कर चुके हैं और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

ये बात भी कंफर्म हो चुकी है कि सलमान खान की दबंग 3 को प्रभुदेवा ही डायरेक्ट करेंगे। इसके पहले भी प्रभुदेवा सलमान खान के साथ वांटेड में काम कर चुके हैं और सलमान खान की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद प्रभुदेवा की वांटेड से उन्होंने वापसी की और फिर सलमान खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
फिलहाल प्रभुदेवा दबंग 3 को डाय़रेक्ट करेंगे और साथ ही वरूण धवन और कैटरीना कैफ स्टारर रेमो डिसूजा की डांस पर आधारित फिल्म में भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications