'जादूगर' छोटा आमिर अब बनेगा सम्राट अशोक!
धूम 3 में आमिर खान तो सबको याद होंगे, लेकिन क्या आपको इस फिल्म में आमिर खान के बचपन का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ निगम याद हैं। यदि नहीं, तो फिर आपको बता दें, जल्द ही सिद्धार्थ रोज आपके घर आने वाले हैं।

जी हां, क्योंकि फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान के बचपन का किरदार निभा चुका नन्हा सिद्धार्थ निगम जल्द ही छोटे पर्दे पर नज़र आएगा। सिद्धार्थ एक नए टीवी सीरियल में चक्रवर्ती अशोक सम्राट के बाल कलाकार के किरदार में नज़र आएंगे।
आपको बता दें, 14 साल के सिद्धार्थ ने इस रोल के लिए काफी तैयारी की है। सिद्धार्थ सम्राट अशोक का किरदार निभाने के लिए मार्शल आर्ट्स, तलवारबाजी और घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, 'उन्हें सुबह 2 घंटे अलग-अलग स्टंट्स की ट्रेनिंग दी जाती है। वो मौर्य शासक जैसे दिखने के लिए बाल भी बढ़ा रहे हैं।'
गौरतलब है कि, मशहूर लेखक अशोक बेनकर इस शो की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक साल तक ये किरदार सिद्धार्थ ही निभाएंगे। वहीं, युवा अशोक के किरदार के लिए अभी किसी स्टार को फाइनल नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











