#Respect: अक्षय ने इसलिए छोड़ दी रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक!
दत्त बायोपिक से अक्षय खन्ना ने खुद को अलग कर लिया है लेकिन कारण जानकर आप हैरान भी रह जाएंगे और उनके लिए आपकी रिस्पेक्ट थोड़ी और बढ़ जाएगी।
रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक में उनके पिता का रोल निभाने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स में खोज लगी हुई थी। सुनील दत्त का किरदार निभाने के लिए राजकुमार हिरानी को एक बेहतरीन कलाकार चाहिए था।
लेकिन ये खोज हमेशा ही अटक जा रही थी। अब जाकर ये खोज पूरी हुई है परेश रावल के साथ। परेश रावल फिल्म में सुनील दत्त का किरदार निभाते नज़र आएंगे लेकिन इससे पहले इस किरदार के लिए कोई और फाइनल हो चुका था।

गौरतलब है कि इस रोल के लिए अक्षय खन्ना को फाइनल किया गया था लेकिन मेकअप करने के बावजूद अक्षय और राजकुमार हिरानी दोनों को ही लगा कि वो सुनील दत्त जैसे नहीं लग रहे हैं।
काफी प्रोस्थेटिक मेकअप इस्तेमाल करने के बावजूद जब अक्षय खन्ना संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से ये बात शेयर की। राजकुमार हिरानी ने भी हामी भरी। और अक्षय ने फिल्म छोड़ दी।
एक सूत्र की मानें तो अभी भी अक्षय और राजकुमार हिरानी की ट्यूनिंग ज़बर्दस्त है और दोनों जल्द ही किसी फिल्म में साथ में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications