अगर 'धूम 3' नहीं चली तो मैं बेरोजगार हो जाऊंगा: अभिषेक बच्चन

शुक्रवार को पर्दे पर धूम 3 रिलीज हो रही है। बेसब्री से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म के प्रमोशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दावा किया कि फिल्म धूम 3 के असली हीरो तो वही है। अभिषेक फिल्म 'धूम 3' में पुलिस इंस्पेक्टर जय दीक्षित की भूमिका निभा रहे हैं।

'धूम 3' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे इस अभिनेता ने कहा, "मुझे सिर्फ यह डर है कि मैं एक सुबह उठूंगा तो मेरे पास करने के लिए कोई फिल्म नहीं होगी। "यह डर प्रत्येक अभिनेता को होता है। यह खौफ हमें हर शुक्रवार को होता है। भगवान न करे, लेकिन अगर कल को 'धूम 3' नहीं चली तो लोग मुझे फिल्में देना बंद कर देंगे।"

अभिषेक ने कहा, "धूम' मेरी पहली सफल फिल्म थी। यह मेरे लिए खास है। इसलिए इस फिल्म के साथ मेरा भावनात्मक जुड़ाव है। गौरतलब है कि अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 'धूम', 'युवा', 'ब्लफमास्टर', 'धूम 2', 'बंटी और बबली', 'सरकार' और 'दोस्ताना' सरीखी फिल्मों से फिल्म जगत में पकड़ बनाने का प्रयास किया। उन्होंने 'पा' बनाई और उसमें अभिनय भी किया।

आलोचनाओं से सकारात्मकता के साथ निबटने वाले अभिषेक ने कहा, "मेरे घर में तीन महान कलाकार हैं। वह अपने नजरिये को लेकर बेहद स्पष्ट हैं और उन्हें ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं सभी नकारात्मक आलोचनाएं सकारात्मक ढंग से लेता हूं और स्वयं को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं।"

अभिषेक बच्चन ने कहा कि फिल्म धूम 3 केवल आमिर खान की फिल्म नहीं है बल्कि यह आमिर, कैटरीना, अभिषेक और उदय की फिल्म है इस बात को सभी मानते हैं इसलिए सभी ने बहुत बढ़िया काम किया है और अच्छी फिल्म बनायी है। उम्मीद करते हैं कि हम लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।

मालूम हो कि धूम की तीनों पार्ट में काम करने वाले अभिषेक बच्चन ने दोनों ही पार्टों में जबरदस्त ख्याति बटोरी है। उनका जय दीक्षित का किरदार लोगों के जहन में आज भी जिंदा है। इसलिए अभिषेक को लगता है कि धूम के दोनों पार्ट की तरह यह तीसरा पार्ट भी हिट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X