'आप मेरा मजाक उड़ाते हो'- पैपराजी से Sunny Leone ने की शिकायत, वायरल हुआ वीडियो!

अभिनेत्री सनी लियोन इस वक्त काफी चर्चा में हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। दरअसल सनी लियोन इस दौरान एयरपोर्ट पर थीं और उन्होने पैपराजी से कुछ ऐसा कह डाला जो कि खबरों का हिस्सा है। सनी लियोन इस दौरान फोटो क्लिक करवा रहीं थीं और तभी पैपराजी ने उनको पोज करने के लिए कहा। इस पर सनी ने जो कहा वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। सनी लियोन ने पैपराजी से हंसते हुए कहा,
''मैं आपको नहीं देखूंगी, आप मेरा मजाक उड़ाते हो।'' इसपर पैपराजी ने कहा ''नहीं मैम ऐसा नहीं है।'' इसके बाद लोग इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं और ये कोई नहीं समझ पा रहा है कि आखिरी सनी लियोन ने इस तरह की बात क्यों की।
हालांकि वो हंसते हुए नजर आ रही हैं और पैपराजी से बात कर रहीं हैं। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'सनी तुम्हारी आवाज काफी क्यूट है।' इसके अलावा एक ने हार्ट इमोजी साझा करते हुए 'क्यूट' लिखा है।
सनी लियोन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं वो कब धमाका करती हुई नजर आने वाली हैं। सनी लियोन ने अपने करियर के शुरुआत में कई शानदार गाने और फिल्में दी थीं और उनको आज भी पसंद किया जाता है।
उन्होने बताया था कि वो अपनी पिछली जिंदगी से पूरी तरह बाहर आ चुकी हैं और बॉलीवुड में उनको भरपूर प्यार मिलता है। हालांकि अभी भी वो कई बार ट्रोल हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











