मैं कोई टाइप्ड अभिनेत्री नहीं..मेरे अंदर वैरायटी है: कंगना रनाउत

सेक्सी अभिनेत्री कंगना रनाउत आजकल इसी तरह के जुमले का प्रयोग कर रही हैं। राजधानी दिल्ली में हाल में एक फैशन समारोह के दौरान कंगना ने कहा, "मैं अब बहुत दिलचस्प किरदार निभा रही हूं। मैं निखिल आडवाणी निर्देशित एक प्रेम कहानी वाली फिल्म कर रही हूं। यह एक अलग किरदार है, उसके बाद में साईं कबीर की फिल्म 'तनु वेड्स मनु 2' नजर आऊंगी..आपको मुझमें बहुत सारी वैराइटी देखने को मिलेगी।"

मैं कोई टाइप्ड अभिनेत्री नहीं..मेरे अंदर वैरायटी है

कंगना ने कहा कि मैं एक इमेज में बंधकर रहना पसंद नहीं करती हूं। मालूम हो कि हिमाचल की बेटी कंगना रनाउत ने भट्ट कैंप की फिल्म गैंगस्टर से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। उन्हें फैशन फिल्म में शोख अदायगी के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। कमसिन अदाकार के रूप में विख्यात कंगना को लोग बिंदास बाला भी कहते हैं।

कंगना की मदमस्त अदाएं

कंगना दिल्ली में बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक (आईबीएफडब्ल्यू) के समापन पर फैशन डिजाइनर सुनीत वर्मा के परिधान में रैंप पर उतरीं।कंगना, सुनीत वर्मा के डिजाइनों से प्रभावित हुईं, जबकि वर्मा ने महसूस किया कि कंगना अपनी शादी में दुल्हन के रूप में लाल रंग के परिधान में सर्वश्रेष्ठ दिखेंगी।

Post by Kangna Ranaut.

विकास बहल की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' के जरिए कंगना रनाउत इन दिनों भारी डिमांड में हैं लेकिन कंगना के तेवर भी अब सातवें आसमान पर पहुंच गये हैं। खबर है कि कंगना ने दिल्ली में होने वाली एक हाई-प्रोफाइल शादी का हिस्सा होने से इंकार कर दिया है।

कंगना को इस शादी में नाचने के लिए 3 करो़ड़ रूपये दिये जा रहे थे लेकिन कंगना ने इस ऑफर को लेने से मना कर दिया है। कंगना ने कहा अब मुझे किसी शादी में नाचने की जरूरत नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X