..................... You know what kind of movie like Gully Boy director Zoya akhtar - Hindi Filmibeat

गली बॉय की सफलता से खुश जोया अख्तर बोलीं- मुझे ऐसी फिल्में पसंद हैं जो लोगों से भरी होती हैं

ज़ोया अख्तर जो अपनी पिछली रिलीज लक बाय चांस, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो के साथ अपने समय से एक कदम आगे रही हैं, वह अब "गली बॉय" के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। एक लाइव इंस्टाग्राम इंटरव्यू के दौरान, ज़ोया अख्तर ने साझा किया, "मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, मैं उससे खुश हूं और मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि हर कोई जिसने इस पर काम किया है उन्हें सराहना मिल रही है, सभी रैपर्स को मैसेज, कॉल आ रहे है, उन्हें मान्यता मिल रही है।

इस तरह से कि आप ने अपना दिल और आत्मा किसी प्रोजेक्ट में लगा दिया हैं, लेकिन बावजूद उसके मुझे थोड़ा खालीपन भी महसूस हो रहा हूं, क्योंकि यह अब रिलीज हो चुका है, जिस पर आपने कभी इतना समय बिताया था वह अब जा चुका है।

zoya akhtar, gully boy, ranveer singh, alia bhatt, जोया अख्तर, गली बॉय, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट

निर्देशक ने अपनी फिल्म को मिल रही असाधारण प्रतिक्रिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,"मैं इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मिल रहे मैसेज से अभिभूत महसूस कर रही हूं, और आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने शुरुआती सप्ताहांत में फ़िल्म देखी क्योंकि शुरुआती सप्ताह का व्यापार बहुत मायने रखता है और आप सभी वहाँ जाने के लिए प्रयास करते है, उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

इससे पहले ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और अब गली बॉय जैसी मल्टी स्टारर फ़िल्म में कलाकारों की टुकड़ी के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए ज़ोया अख्तर ने कहा कि..

"मुझे कलाकारों से बहुत प्यार है, मुझे बहुत सारे अभिनेताओं, बहुत सारे किरदार, बातचीत, रिश्तों से प्यार है और मुझे ऐसी फिल्में पसंद हैं, जो लोगों से भरी हों।

पिछले कुछ वर्षों से, ज़ोया अख्तर को मजबूत पुरुष चरित्र चालित फ़िल्मो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आलोचनात्मक प्रशंसा के साथ सफ़लता के भी झंडे गाड़ दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X