..................... You have to do roles that suit your age: Raveena Tandon | उम्र के मुताबिक भूमिकाएं करुंगी: रवीना टंडन - Hindi Filmibeat

उम्र के मुताबिक भूमिकाएं करुंगी: रवीना टंडन

By Neha Nautiyal

Raveena Tondon
पिछले पांच साल से बड़े पर्दे से दूर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने जल्द वापसी का इरादा जताया है लेकिन उन्होंने कहा है कि वह अपनी उम्र के मुताबिक भूमिकाएं ही स्वीकार करेंगीं।

36 वर्षीय रवीना ने कहा, 'मैं कुछ कहानियां पढ़ रही हूं और आप मुझे जल्द ही पर्दे पर देखेंगे। मैं कुछ चुनौतीपूर्ण और रोचक काम तलाश रही हूं। अभिनेत्रियां आजकल जो भूमिकाएं कर रही हैं वह मैं नहीं करूंगी, मेरी भूमिका मेरी उम्र के मुताबिक होगी।'

उन्होंने कहा, 'मौजूदा अभिनेत्रियां जो भूमिकाएं कर रही हैं उन्हें करके मैं खुद को बेवकूफ साबित नहीं करूंगी। मैं कॉलेज छात्रा का किरदार नहीं निभा सकती। आपको वही भूमिकाएं करनी चाहिए जो आपकी उम्र के मुताबिक हों।'

रवीना ने अपना फिल्मी करियर 1991 में 'पत्थर के फूल' से शुरू किया था इसके बाद उन्होंने 'परम्परा', 'अंदाज अपना अपना', 'मोहरा', 'शूल' और 'सत्ता' फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म 'दमन' में शानदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

करीब 13 साल तक फिल्मों में काम करने के बाद रवीना ने वितरक अनिल टंडानी से 2004 में शादी की। उनके दो बच्चे बेटी राशा और बेटा रणवीर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X