इतने सिंपल हैं प्रभास..आज तक नहीं रखा कोई प्रोफेशनल मैनेजर..जानिए पूरी खबर
आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि प्रभास जैसे बड़े स्टार का मैनेजमेंट कौन देखता है।
बाहुबली रिलीज के बाद ही प्रभास की पूरे देश में पहचान बन गई और बाहुबली 2 के बाद तो वो सुपरस्टार हो गए। फिल्म को रिलीज हुए 75 दिन से अधिक हो चुके हैं लेकिन क्रेज अब तक बरकरार है। प्रभास की फैनफॉलोइंग भी शानदार रूप से बढ़ गई। जाहिर है इन दिनों पूरे देश में सबसे ज्यादा डिमांड प्रभास की ही हैं।
प्रभास पहले से भी दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार थे और अब वो पूरे देश के बन गए हैं।इसके बाद कोई भी स्टार के बारे में आप यही सोचेंगे कि उसका बड़ा पीआर ग्रुप होगा, एक बहुत ही प्रोफेशनल मैनेजर होगा। लेकिन प्रभास के केस में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

जी हां दरअसल प्रभास ने आज तक कोई भी प्रोफेशनल मैनेजर अपने लिए नहीं रखा है।आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके सारे काम उनके बचपन के दोस्त देखते हैं और प्रभास अब इतने बड़े सुपरस्टार बन जाने के बाद भी कोई पीआर टीम या प्रोफेशनल मैनेजर रखने के मूड में नहीं हैं।
Recommended Video

शायद ही कोई सुपरस्टार इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद इतना सिंपल रह पाए। प्रभास अपने साथ बॉडीगार्ड रखना भी पसंद नहीं करते हैं लेकिन बाहुबली 2 के बाद बढ़ी पॉपुलैरिटी के कारण ये उनकी मजबूरी बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications











