..................... You can’t expect this film to be a Golmaal says Ajay Devgn on Raid - Hindi Filmibeat

"लोगों को उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि रेड गोलमाल जैसी फिल्म होगी"

By Shweta K

अजय देवगन की फिल्म रेड 16 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लंबे समय बाद अजय देवगन बिल्कुल अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन फिल्म में एक इंकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका में हैं।

फिल्म के बारे में जब एक दैनिक अखबार ने अजय देवगन से पूछा तो उन्होंने कहा कि क्या फिल्म का टारगेट 100 करोड़ पार करना है? इस पर अजय देवगन ने कहा कि "आप ऐसा नहीं सोच सकते हैं, रेड और गोलमाल बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है। आप इस फिल्म के गोलमाल होने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।हर फिल्म का अलग रिजल्ट होता है। रेड जैसी फिल्में अधिक बजट की नहीं होती है और जब ये फिल्में अच्छा करती है तो काफी कुशी मिलती है। क्लब जैसी कोई चीज नहीं होती। लोग जब इसके बारे में पूछते हैं तो मुझे चिढ़ होती है।"

you-can-t-expect-this-film-to-be-golmaal-says-ajay-devgn-on-raid

आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म रेड का बजट 35 करोड़ है और फिल्म अब तक बजट का आंकड़ा पार कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म इस सप्ताह और भी अच्छी कमाई करेगी। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज साथ में नजर आए हैं और दोनों की जोड़ी को भी काफी सराहा जा रहा है। इसके पहले दोनों बादशाहो में साथ में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X