ट्यूबलाइट और जब हैरी मेट सेजल पर रोहित शेट्टी का बड़ा बयान..

By Shweta

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से 2017 बहुत अच्छा साल नहीं कहा जा सकता है। इस साल शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि जाते जाते टाइगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई जरुर कर रही है लेकिन ट्यूबलाइट में दर्शक उनसे निराश जरुर हुए।

लेकिन रोहित शेट्टी ने इस साल गोलमाल सीरिज की अगली फिल्म गोलमाल अगेन लेकर आए जो लोगों को खूब पसंद आई। उन्होने हाल में एक इंटरव्यू में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की असफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि "अक्सर ये होता है कि अगर फिल्म में बड़ा स्टार है तो उसे कॉर्मशियल फिल्म मान ली जाती है, लेकिन मैं इसे ट्यूबलाइट को कॉर्मिशियल फिल्म नहीं मानता लेकिन सलमान खान की टाइगर जिंदा है कॉर्मिशियल फिल्म है। आप देख सकते हैं कि इस फिल्म में वो सबकुछ है जो एक सलमान खान की फिल्म में होनी चाहिए।"

you-can-t-call-tubelight-jab-harry-met-sejal-as-commercial-movies-says-rohit-shetty

उन्होंने आगे कहा कि "मैं जब हैरी मेट सेजल को भी शाहरुख खान की कॉर्मिशियल फिल्म की नजर से नहीं देखता। आप इन्हें कॉर्मिशियल फिल्में नहीं कह सकते हैं। कई लोगों ने कहा कि कॉर्मिशियल फिल्में नहीं चलेगी लेकिन एक अच्छी कॉर्मिशियल फिल्म हमेशा चलती है।"

रोहित शेट्टी ने इस दौरान राजकुमार हिरानी की भी काफी तारीफ की और कहा कि उनसे कंटेंट और कॉर्मिशियल को मिलाकर एक शानदार फिल्म कोई और नहीं बना सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X