डायरेक्टर आर.बाल्की की दो टूक, "कोई पैडमैन जैसी फिल्म कैसे बैन कर सकता है"
आर.बाल्की के डायरेक्शन के बनी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन हाल में रिलीज हुई है और लोगों ने फिल्म को काफी पसंद भी किया है और काफी तारीफें भी मिली है। फिल्म को भारत में तो काफी सराहा गया लेकिन पड़ोसी देश में बैन कर दिया गया जिसकी वजह से काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी।
अब फिल्म के डायरेक्टर आर.बाल्की ने इसपर बयान देते हुए कहा है कि "इस फिल्म को बैन करना महिलाओं और मानवता के साथ गलत करना है। आर.बाल्की और ट्विंकल खन्ना हाल में एक इवेंट में शामिल हुए जिसमें उन्होंने कहा कि "इस फिल्म को सिर्फ पाकिस्तान में बैन किया गया है। मुझे लगता है कि उनके अपने कारण होंगे लेकिन ये गलत कारण हैं।"

बाल्की ने साथ ही ये भी कहा कि मिडिल-ईस्ट देशों ने इस फिल्म को स्वीकारा है। आर बाल्की ने ये भी कहा है कि "फिल्म सबसे अधिक हिट मिडिल ईस्ट देशों में हुई है और उनह्ोंने फिल्म को स्वीकारा है। ये पहली हिंदी फिल्म है ईरान और ईराक में रिलीज हुई है।"
पैडमैन अब तक 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।फिल्म में अक्षय कुमार की खासकर काफी तारीफ हुई है। आर बाल्की ने पहले भी अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि पैडमैन में सबसे बड़े कॉर्मिशियल एलिमेंट हैं और उन्हें पता है कि वो क्या करने जा रहे हैं क्योंकि मैं एक खास तरह की फिल्म बनाता हूं जिसकी अपनी एक अलग भाषा होती है।"
उन्होंने कहा था कि "मैं बिल्कुल साफ था कि मुझे ये फिल्म उन लोगों के लिए नहीं बनानी है जो इसके बारे में जानते हैं। ये फिल्म उन लोगों के बारे में जिन्हें इसके बारे में जानने की जरुरत है। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं।" अक्षय कुमार की यह फिल्म पीरियड पर आधारित है और इसके बारे में लोगों को जागरुक करती है।


Click it and Unblock the Notifications