आप भी जानिए बॉलीवुड के सबसे 'कूल और स्टाइलिश युवा स्टार्स' के बारे में, जो हैं फैंस के फेवरेट।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वो "युवा सितारे" जो कि हमेशा रहते है लाइमलाइट में और फैंस के पसंदीदा स्टार की लिस्ट में होते है शामिल। जी हां, हम बात कर रहे है उन कलाकारों की जिनको अभी कम वक्त हुआ है सिनेमा जगत में आए हुए परंतु अपने स्टाइल, अपने तौर-तरीके और अपनी एक्टिंग से जीत लिया है हर किसी का दिल, इसलिए हमेशा ही खबरों में रहकर बन गए फिल्म जगत का आने वाला भविष्य। तो हम बताएंगे उन खास युवा सितारों के बारें में जो कि कहीं ना कहीं आपके भी हो सकते है पंसदीदा।
1- आलिया भट्ट- उभरते युवा सितारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम "आलिया भट्ट" का है, जिन्होंने बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने फिल्म थिएटर की रौनक लौटा दी है, इस लेटेस्ट फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय की काफी तारीफ हुई । इससे पहले राजी, डीयर जिंदगी जैसी फिल्मों के लिए भी एक्ट्रेस को सबसे अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। 15 मार्च 1993 को जन्मी आलिया फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइल और कूल अंदाज के लिए भी खबरों में रहती है। फैंस का मानना है आलिया इंडस्ट्री का एक सुनहरा भविष्य है।
2- सिद्धार्थ मल्होत्रा- पंजाबी परिवार में 16 जनवरी 1985 को जन्मे "सिद्धार्थ मल्होत्रा" हमेशा ही खबरों में रहते है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ को उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ही फैंस काफी पसंद करने लगे और लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे सिद्धार्थ। एक विलेन, कपूर एंड संस, शेरशाह जैसी फिल्मों में एक्टर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया इसलिए आज सिद्धार्थ को वेस्ट एक्टर की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसके अलावा हर पार्टी में, हर अवॉर्ड फंक्शन में, हर बार सिद्धार्थ के स्टाइल की काफी चर्चा होती है।
3- साराअली खान- सारा अली खान का बॉलीवुड से काफी पुराना रिश्ता है, सारा का तो पूरा परिवार इसी इंडस्ट्री है तो जाहिर है बचपन से ही एक्टिंग करना और स्टाइलिश दिखना घर से सीखा होगा। लेकिन कुछ चीजें है "सारा अली खान" के बारे में जो उनको दूसरे सितारों से अनोखा दिखाती वो हैं सारा का अंदाज, सारा का व्यवहार और सारा की सच्चाई। साराअली खान को कम वक्त हुआ इंडस्ट्री में परंतु फैंस की चहेते कलाकारों में शामिल होती है सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। काम तो कुछ फिल्मों में ही किया है परंतु एक्टिंग का जादू फैंस के सिर चढ़ बोलता है। उभरते कलाकारों में सारा का नाम आता है।
4- कृति सेनन- इस साल आईफा में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम करने वाली "कृति सेनन" सखियों में लगातार बनी हुई है, एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में देकर कृति फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। इसके अलावा कृति की खूबसूरती भी चर्चा का विषय बनी रहती है, बेहद कूल और स्टाइल के लिए फैंस हमेशा कृति की तारीफ करते रहते है। इंडस्ट्री का एक बेहतर कल कृति के साथ देखा जा सकता है।
5- कार्तिक आर्यन- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 नवम्बर 1990 को जन्मे "कार्तिक आर्यन" फिल्म इंडस्ट्री में युवा कलाकारों में सबसे सफल कलाकारों की लिस्ट में शामिल होते है। हाल ही भूल भुलैया 2 से नया इतिहास रचने वाले कार्तिक ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मे देकर ना जाने कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। भले ही करण जौहर के साथ कार्तिक की लड़ाई चल रही हो परंतु फिल्म इंडस्ट्री में कार्तिक के नाम का सिक्का चलता है। साथ ही अपने कूल और अनोखे अंदाज के लिए भी हर कोई चॉकलेटी बॉय कार्तिक को काफी प्यार करता है। बॉलीवुड के उभरते सितारों में कार्तिक भी शामिल होते हैं।
इन सबके अलावा "जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और कियारा आडवाणी" भी हिंदी फिल्म जगत में अपना खास योगदान देकर फैंस के पसंदीदा बनते जा रहे हैं। ऐसे में हर किसी को लगता है ये इंडस्ट्री का आने वाला कल हैं, जो कि अपने नए अंदाज के साथ इंडस्ट्री में बदलाव लाएंगे और कहीं ना कहीं अपने खुले विचारों के साथ दर्शकों को कुछ बेहतरीन सिनेमा का रूप देखें।


Click it and Unblock the Notifications
