योगराज सिंह ने बेटे युवराज सिंह पर लगाया इतना बड़ा आरोप, सिर पकड़ लेंगे फैंस

Yograj Singh on Yuvraj Singh: एक्स इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इस वक्त उनका एक चौकाने वाला बयान सामने आया है।
पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने अपने बेटे युवराज सिंह को लेकर एक चौकाने वाली बात बताई है। उन्होने कहा कि युवराज सिंह के करियर का उन्होने काफी समर्थन किया है लेकिन इसके बाद युवी ने उनका ध्यान नहीं रखा।
पिता ने कहा कि बेटे ने आज तक उनको एक साधारण कुर्ता-पायजामा भी नहीं लाकर दिया है। उन्होंने इसकी तुलना एक आध्यात्मिक गुरु को दिए गए 15 लाख गिफ्ट से की और काफी इमोशनल हो गए। योगराज सिंह काफी खुलकर अपनी बातें बोलते हैं इस बयान के बाद लोग हैरान हैं।
योगराज सिंह से नाराज रहते हैं युवराज?
अक्सर देखा जाता है कि युवराज सिंह अपने पिता से नाराज रहते हैं और कई बार उनकी बुराई भी करते हैं। क्रिकेटर बनने को लेकर भी एक बार उन्होने कहा था कि उनका मन नहीं था लेकिन पिता ने जबरदस्ती उनको क्रिकेटर बनाया था। अब पिता ने जब ये आरोप लगाया है कि बेटा उनका ध्यान नहीं रखता को ये युवराज सिंह के फैंस को हैरान करने के लिए काफी है। देखने वाली बात होगी कि युवराज उनके इस बयान पर कब और क्या जवाब देते हैं। फिलहाल वो भी बच्चों को ट्रेंड करने में लगे हुए हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
योगराज सिंह के इस बयान पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मुझे पता है अंकल जी को धोनी के आलोचना से बहुत नफरत मिलती है।'' एक का कहना है, ''युवराज को बहुत सख्त तरीके से क्रिकेटर बनाया गया था लेकिन युवराज आज जो भी हैं उनकी वजह से उन्हें उनका सम्मान करना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''वो युवराज से बहुत प्यार करता है। लेकिन वह माँ का लाडला है।'' एक का कहना है, ''यही होता है जब आप अपनी पत्नी को शादी में प्रताड़ित करते हैं।''


Click it and Unblock the Notifications











