बिग बॉस 3 में भाग लेंगे बाबा रामदेव
खबर है कि रियलिटी शो बिग बॉस 3 में योग गुरू बाबा रामदेव भी भाग लेने वाले है। चैनल और प्रोडक्शन हाउस बाबा रामदेव से बात कर रहें है। अभी तक बात पूरी तरह तय नहीं हो पाई है।
बाबा रामदेव को लेने के पीछे चैनल वालों का यही तर्क है कि लोग उन्हें जानते है और हाल में सेलिना जेटली से उनकी लड़ाई भी चर्चा का विषयबन चुकी है। सेलिना ने उनकी सोच को दकियानूसी कहा था।
खैर चैनल वाले चाहते है कि बाबा शो में प्रतिभागियों को योग की शिक्षा से वातावरण सौहार्दपूर्वक बनाए रखेंगे। अब देखना है कि बाबा शो में भाग लेने के लिए तैयार है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications