..................... फिल्म सिटी के लिए रजनीकांत की बेटी से मुलाकात करेंगे योगी आदित्यनाथ Yogi adityanth meeting with soundarya rajinikanth for Film City in UP - Hindi Filmibeat

यूपी में फिल्म सिटी के लिए रजनीकांत की बेटी से मुलाकात करेंगे योगी आदित्यनाथ, होंगी ये जरूरी बातें!

काफी समय से उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म सिटी को लेकर चर्चा में चल रही है और इस फिल्म सिटी को लेकर वो काफी ज्यादा गंभीर है। दरअसल हाल ही में यूपी की योगी सरकार ने फैसला लिया था कि अब यूपी में एक बड़ी फिल्म सिटी बनाई जाएगी जो कि भारत की सबसे शानदार फिल्म सिटी होगी। साथ ही ये भी पता चला था कि इस फिल्म सिटी में सभी जरूरी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। अब खबर आ रही है कि इस कड़ी में आगे बढते हुए योगी सरकार ने रजनीकांत की बेटी..

सौंदर्या रजनीकांत को बुलाया है। खबर है कि योगी सरकार, सौंदर्या से फिल्म सिटी बनाने को लेकर कुछ सुझाव लेने वाले हैं। पता चला है कि उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी के द्वारा फिल्म सिटी और सुझाव को लेकर एक पत्र लिखा गया है।

bollywood, news, रजनीकांत, बॉलीवुड, न्यूज

इसके अलावा सरकार ने 22 सितंबर के दिन सौंदर्या को बुलाया है। इस मीटिंग में फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि जब योगी आदित्यनाथ इस बात को लेकर ट्वीट किया था तो कंगना रनौत भी इस मसले पर बोलीं थीं और तारीफ की थी।

उन्होने लिखा था.. 'योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से ऐलान फिल्म सिटी को लेकर किया गया है उसकी मैं सराहना करती हूं। हमें फिल्म इंडस्ट्री में कई रिफॉर्म्स की जरूरत है।

हम लोगों की सबसे पहली जरूरत ऐसी इंडस्ट्री की है जिसको भारतीय फिल्म उद्योग कहा जाए। हॉलीवुड को भी इससे फायदा मिल सके। इंडस्ट्री एक लेकिन फिल्म सिटी कई होनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X