कोरोना पॉज़िटिव सिंगर कनिका कपूर पर FIR, गैर ज़िम्मेदाराना हरकत थी पार्टी, हो सकती है 6 महीने की जेल
कनिका कपूर ने आज भारत के लिए कोरोना वायरस की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड सिंगर कोरोना पॉज़िटिव थीं और लखनऊ में जमकर पार्टी कर रही थीं। कनिका की इस गैर ज़िम्मेदाराना हरकत के बाद योगी आदित्यनाथ ने उन पर FIR करने का आदेश दिया है।
कनिका कपूर पर सेक्शन 269 के तहत FIR की जाएगी। इस एक्ट के तहत कनिका कपूर को 6 महीने की जेल की सज़ा हो सकती है और साथ में उन पर जुर्माना भी लग सकता है।

इस सेक्शन के मुताबित, कोई भी गैर ज़िम्मैदारी या गैर कानूनी तरीके से ऐसा कोई काम करता है, जिसकी उसे समझ है कि इस काम से बाकी लोगों पर विपरीत असर पड़ सकता है या फिर वो दूसरों की जान खतरे में डाल सकता है, उस व्यक्ति को जेल की सज़ा या जुर्माना या दोनों हो सकता है।
गौरतलब है कि कनिका कपूर हाल ही में लंदन से लौटी हैं और ये बात एयरपोर्ट पर छिपाकर वो लखनऊ में अपने माता पिता के घर रह रही थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी भी जबकि पूरे समय वो कोरोना से संक्रमित थीं।


Click it and Unblock the Notifications