Yodha Poster Out: 13 हजार फीट की ऊंचाई पर रिलीज किया 'YODHA' का पोस्टर, इस दिन आएगा टीजर

Yodha

Yodha Poster Out: फिल्मी गिलियारे में इन दिनों एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन की फाइटर रिलीज हुई थी जिसने 200 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अब सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म योद्धा (Yodha) के रिलीज होने के चर्चे तेज हो गए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों योद्धा को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। हाल ही में योद्धा का पोस्टर रिलीज किया गया है। करण जौहर ने पहले तो एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। जिसमें देखा जा सकता है कि वे 13 हजार फीट की ऊंचाई पर योद्धा का पोस्टर रिलीज करते नजर आ रहे हैं। योद्धा की पूरी टीम आसमानों की ऊंचाई पर पोस्टर लहराती नजर आ रही है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इसी के साथ ही करण जौहर ने दूसरा स्टिल पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा फौजी की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक हाथ में बंदूक पकड़ी है। वहीं पीछे फ्लाइट नजर आ रही है। इस पोस्टर पर फिल्म के टीजर की रिलीज डेट भी नजर आ रही है। 19 फरवरी को फिल्म का टीजर जारी किया जाएगा और फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

जानें फिल्म के बारे में ये खास बातें
फिल्म की कास्ट की बात करें तो योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पटानी, राशि खन्ना समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 60 से 70 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। इस फिल्म को सागर अम्ब्रे, पुष्कर ओझा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व महेता और शशांक खेतान ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X