हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार के दर्दभरे पोस्ट, बोलीं- 'औरत अमीर हो या गरीब सहती अत्याचार है' !
मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह पर मंगलवार को उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा, मारपीट, आर्थिक व मानसिक हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाए। हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। वहीं शालिनी तलवार का सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्यचारों को लेकर पोस्ट किए हैं।
बता दें शालिनी तलवार का ये इंस्टाग्राम अकाउंट वेरीफाइड नहीं है। फिल्मीबीट इस अकाउंट की सत्यता की पुष्टि भी नहीं करता है। हालांकि sheenz_t नाम से इस अंकाउट को हनी सिंह की पत्नी शालिनी के तौर पर ही देखा जा रहा है। इस अकाउंट को हनी सिंह व नेहा कक्कड़ भी फॉलो करते हैं। शालिनी तलवार ने इस अकाउंट पर कई दर्दभरे पोस्ट भी किए हैं।

शालिनी तलवार ने मई से इमोशनल पोस्ट करना शुरू किया। करीब 3 पोस्ट वह ऐसे ही कर चुकी हैं। पहला पोस्ट उन्होंने 30 मई को इमोशनल एब्यूस को लेकर किया। उन्होंने एक कोट को शेयर किया जिसमें लिखा था कि इमोशनल शोषण एक व्यक्ति की पहचान को खत्म कर देता है।
वहीं शालिनी ने अगला पोस्ट 24 जून को किया जिसमें रोती हुई महिला के साथ लिखा था, वो संस्कारी थी जब तक सहती रही, बद्तमीज हो गई जब बोल पड़ी। इस पोस्ट पर कैप्शन में शालिनी ने लिखा- कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप समाज के किस वर्ग से आते हो, हम अमीर हो, गरीब हो या शिक्षित हो या अशिक्षित, फेमस हो या नहीं, महिलाओं को हर जगह अत्यचारों को फेस करना पडता है।

सोशल मीडिया पर दर्द भरे पोस्ट
इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शालिनी तलवार ने 20 जुलाई को किया जिस पर लिखा था कि बार बार झूठ बोलने वाले व्यक्ति को माफ मत करो। ये तो उस इंसान की धोखेबाजी, खराब मानसिकता को दर्शाता है।

शालिनी तलवार ने किया देर रात पोस्ट
इतना ही नहीं हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने देर रात भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर #SURVIVOR नाम से लंबा पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बर्दाश्त करने और सहारा मिलने व दयालु समाज जैसी कई बातें लिखीं।

हनी सिंह पर कई महिलाओं संग संबंध बनाने का आरोप भी लगाया
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में हनी सिंह के अलावा सास, ससुर व ननद का नाम भी लिया है। उन्होंने पति हनी सिंह पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने का आरोप भी लगाया।

आपत्तिजनक तस्वीरें
शालिनी तलवार ने याचिका में ये भी कहा कि एक बार हनी सिंह एक शो के चलते दुबई गए थे तो वापस लौटे तो उनके बैग से एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें मिली थीं। जब उन्होंने पति से सवाल किये तो उन्होंने उनपर शराब की बोतल फैंक के मारी थी।


Click it and Unblock the Notifications











