'देसी कलाकार' के सुर में तो दम लेकिन सोनाक्षी के हु्स्न में नमक नहीं

योयो हनी सिंह का नया एलबम 'देसी कलाकार' रिलीज हो गया है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल प्ले किया है। यह एक सिंगर और सोनाक्षी सिन्हा की लवस्टोरी सांग है जिसमें सोनाक्षी एक रईस बाप की पंजाबी कुंड़ी बनी हैं लेकिन अफसोस इतना हाईफाई गेटअप भी उन्हें खूबसूरत और प्रभावशाली नहीं बना पाया है। गाने को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में फिल्माया गया है लेकिन सोनाक्षी सिन्हा लोगों को इंप्रेश करने में पीछे रह गई है।

एक तो उनके भरे-पूरे शरीर पर वेस्टर्न लुक जम नहीं रहा है वहीं दूसरी ओर वो हनी सिंह जैसे पतले-दुबले इंसान के आगे काफी बड़ी लग रही है। फिर भी गाने में एक ठहराव है और गाने के बोल अच्छे हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भले ही सोनाक्षी का हुस्न लोगों को रास नहीं आ रहा लेकिन हनी सिंह का सुर लोगों को जंच जाये।

'देसी कलाकार' के सुर में तो दम लेकिन सोनाक्षी के हु्स्न में नमक नहीं

वैसे इस एलबम के बारे में हनी सिंह ने कहा है कि इस एल्बम में पार्टी वाले गाने कम हैं और दारू वाला कोई गाना नहीं है। यह एक रोमांटिक और नृत्य वाले गानों पर आधारित एल्बम है। यह यो यो हनी सिंह का कुछ अलग हटके एल्बम है। 'देसी कलाकार' के रूप में यह नया अवतार है।"

आपको बता दें कि हनी सिंह के गाने 'ब्लू आईस', 'ब्राउन रंग' और 'डोप शोप' युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एल्बम लंबे समय तक बाजार में रहेगा। आप इसे बार बार सुन सकते हैं।"

अपने नए संगीत एल्बम के लिए हनी ने भूषण कुमार के टी-सीरीज के साथ हाथ मिलाया है। इससे पहले टी-सीरीज के साथ हिंदी फिल्मों के लिए वह 'सनी सनी', 'लुंगी डांस', 'पार्टी ऑल नाइट' और 'चार बोतल वोडका' जैसे गाने दे चुके हैं। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत 'देसी कलाकार' में सात गाने हैं, जिनके वीडियो कुछ कुछ समय के अंतराल पर इंटरनेट पर जारी किए जाएंगे।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/KhnVcAC5bIM?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X