..................... Yo Yo Honey singh's classic song in Jabariya Jodi - Hindi Filmibeat

"जबरिया जोड़ी" के ट्रेलर में दिखी यो यो हनी सिंह के क्लासिक गाने की झलक!

सीज़न की सरप्राइज वेडिंग के ट्रेलर के साथ, यो यो हनी सिंह के गाने 'खड़के ग्लासी' को जबरिया जोड़ी के लिए रीक्रिएट किया गया है और उनके नए पेप्पी नंबर को नए अवतार में देखने के लिए हमारा उत्साह सातवें आसमान पर है। इस हफ़्ते की शुरुवात में फ़िल्म "जबरिया जोड़ी" ने अपना ट्रेलर लॉन्च किया था और ट्रेलर में दर्शकों को यो यो हनी सिंह के क्लासिक पंजाबी नंबर की झलक देखने मिली और इस नए मिक्स को मजेदार टच देने के लिए कूल और देसी अंदाज़ में रीक्रिएट किया गया है।

सुपरस्टार गायक को अपने आखिरी गीत मखना के लिए शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी और अब, गायक अपने अगले रिलीज के लिए तैयार है। यो यो हनी सिंह अपने सराहनीय काम के साथ समय-समय पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना बखूबी जानते है।

jabariya jodi, honey singh, sidharth malhotra, parineeti chopra, जबरिया जोड़ी, हनी सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा

हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था।

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

यो यो हनी सिंह ने अपने संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X