हनी सिंह का मिलेनियर इंडिया टूर 2025, देश के 10 शहरों में धमाका, ऐसे बुक करें टिकट्स?

honey singh

Honey Singh Millionaire India Tour- रैपर हनी सिंह ने काफी बुरा दौर देखा है और अब वो जब फिर से छा गए हैं तो उनके फैंस काफी खुश हैं। इस वक्त उनका एक गाना मिलियनेयर काफी चर्चा में है और लोगों को काफी पसंद आया है।

बता दें कि हनी इसी नाम से एक टूर कर रहे हैं जिसमें वो धमाका करते हुए नजर आने वाले हैं। इस टूर का नाम मिलेनियर इंडिया टूर है जिसका ऐलान भी हो चुका है।

हनी सिंह के फैंस पूरी देश से इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अगर आप भी इस टूर का आनंद लेना चाहते हैं तो बता दें कि टूर के टिकट्स 11 जनवरी से लाइव होंगे।

हनी सिंह ने खुद किया ऐलान

हनी सिंह ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था और इसका ऐलान किया है। खबरें हैं कि इनके टिकट विशेष रूप से ज़ोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध होंगे। 11 जनवरी से आप इसको खरीद सकते हैं। बता दें कि हनी सिंह का एक प्रोग्राम करीब चार घंटे का होगा और इसमें 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की एंट्री होगी।

कहां कहां होंगे टूर

हनी सिंह इस टूर के लिए इंडिया के 10 शहरों को चुना है जिसमें हर दिशा के शहर शामि हैं। 22 फरवरी से शुरु होने वाले इस टूर का पहला शहर मुंबई होगा। इसके बाद 28 फरवरी को लखनऊ, 1 मार्च को दिल्ली, 8 मार्च को इंदौर, 14 मार्च को पुणे, 15 मार्च को अहमदाबाद, 22 मार्च को बेंगलुरु, 23 मार्च को चंडीगढ़, 29 मार्च को जयपुर में धमाका करने के बाद 5 अप्रैल को कोलकाता में ये टूर खत्म हो जाएगा।

हनी सिंह के फैंस इस टूर के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। देखने वाली बात होगी कि टूर कितना सफल रहता है।

Read more about: honey singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X