योयो हनी सिंह के लगी चोट, शाहरूख के स्लैम टूर से आउट
यो यो हनी सिंह के चाहने वालों के लिए एक दुखद खबर है.. क्योंकि उनके चहेते सिंगर यो यो हनी सिंह दुर्घटनावश फिसल कर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोट आई है और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है। जिसकी वजह से अमेरिका के स्लैम टूर में हनी सिंह परफार्म नहीं कर पायेंगे। यह बात हनी सिंह के पीआर ने मीडिया को दी।
पीआर ने कहा कि शाहरुख की टीम के साथ स्लैम टूर में ह्यूस्टन, न्यूजर्सी और वाशिंगटन डीसी में एक के बाद एक प्रस्तुतियां दे चुके हनी सिंह अमेरिका में होने वाली शेष तीन प्रस्तुतियों यानी कि 26 और 27 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों में भाग नहीं ले सकेंगे।
यो यो हनी सिंह चोटिल, शाहरूख के 'स्लैम टूर' से हुए आउट
पीआर ने कहा, "हमें यह बताते हुए बेहद अफसोस हो रहा है कि हनी सिंह शिकागो (26), वैंकुवर (27) और सेन जोस (28) में सलाम टूर कार्यक्रम में प्रस्तुति नहीं दे सकेंगे। वह दुर्घटनावश फिसल कर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोट आई है और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है।"
गौरतलब है कि किंग खान शाहरूख अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की टीम के साथ विश्व भ्रमण यानी की स्लैम टूर पर हैं। शाहरुख के 'स्लैम टूर' में 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित, मलायका अरोड़ा खान, रैपर यो यो सिंह और कनिका कपूर भी शामिल थे। लेकिन अब हनी सिंह इस टूर स अलग हो गये हैं।
मालूम हो कि शाहरूख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशिका फराह खान हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
