कंट्रोवर्सी खत्म.. धमाकेदार RECORD के साथ सुपरस्टार का कमबैक
काफी समय के बाद हनी सिंह के बार फिर चर्चा में आए हैं। हनी के गाने 'धीरे धीरे मेरी जिंदगी में आना..' ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बनाया है।
एक समय था.. जब रैपर हनी सिंह युवाओं के बीच किसी सुपरस्टार से कम नहीं थे। हालांकि अभी भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन कंट्रोवर्सी ने कहीं ना कहीं हनी सिंह की पॉपुलैरिटी को नुकसान पहुंचाया है।
बहरहाल, अब एक बार फिर धमाकेदार रिकॉर्ड के साथ हनी सिंह खबरों में आए हैं। बता दें, उनका गाना 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जाने वाला गाना बन गया है। भारतीय संगीत के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है।
[जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने की.. सलमान खान की बेइज्ज़ती.. सबके सामने!]

गौरतलब है कि 1990 में आई फिल्म आशिकी के इस सुपरहिट रोमांटिक गाने का हनी सिंह ने रीमेक किया था। यह गाना ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया था। जिसे दर्शकों ने कितना पसंद किया था, इस ताजा रिकॉर्ड ने बता ही दिया है।
खैर, इस रिकॉर्ड के साथ क्या मान लिया जाए कि हनी सिंह ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है।


Click it and Unblock the Notifications