गमगीन बॉलीवुड: मशहूर अभिनेत्री नंदा का मुंबई में निधन

Yesteryear Actress Baby Nanda Passes Away, Sad Bollywood
बॉलीवुड जगत के लिए एक दुखद खबर है। मंगलवार सुबह बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री नंदा का मुंबई में निधन हो गया। वह 75 साल की थीं और पिछले काफी समय से बीमार थीं।

देवानंद, शशि कपूर, राजेश खन्ना और अमिताभ सरीखे अभिनेताओं के साथ नंदा ने बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। 8 जनवरी 1939 मराठी परिवार में जन्मीं नंदा के पिता मास्टर विनायक एक जाने-माने अभिनेता थे। नंदा को अभिनय विरासत में मिला था।

Read: फिल्म जगत की हर हलचल

हालांकि नंदा के सिर से पिता का साया बहुत जल्दी ही उठ गया इसलिए आर्थिक कारणों से नंदा को मात्र 8 साल की उम्र में फिल्मों में आना पड़ा। हम दोनों, तीन देवियां, जब जब फूल खिले, इत्तफाक, प्रेमरोग जैसी कई यादगार फिल्मों में नंदा ने काम किया है।

Did You Know: नंदा और शशिकपूर साथ में 8 हिट फिल्में दी हैं।

बेबी नंदा के नाम से मशहूर अभिनेत्री को कपूर खानदान के काफी नजदीक माना जाता था। बहुमुखी प्रतिभा की धनी नंदा ने निजी जीवन में कभी शादी नहीं की थी।

उनकी सगाई फिल्म निर्माता मनमोहन देसाई से हुई थी लेकिन सगाई के कुछ ही दिन बाद फिल्म निर्माता मनमोहन देसाई की अकस्मात मौत हो गयी थी, जिसकी वजह से नंदा को इतना गहरा झटका लगा कि उन्होंने फिर कभी किसी से शादी के बारे में सोचा ही नहीं।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार नंदा का अंतिम संस्कार आज देर शाम मुंबई में ही किया जायेगा। बॉलीवुड की इस महान अदाकारा की आत्मा की शांति के लिए वनइंडिया परिवार भी प्रार्थना करता है।

Did You Know: नंदा और शशिकपूर की जोड़ी को सफलता का पर्याय माना जाता था। दोनों ने साथ में 8 हिट फिल्में दी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X