रणबीर के लिए कैटरीना काफी खास लेकिन शादी नहीं करेंगे

इन दिनों फिल्म बेशर्म को लेकर खासे चर्चा में हैं रणबीर कपूर। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं, फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर ने अपने जीवन से जुड़ी बातों को भी शेयर किया। रणबीर ने कहा कि अक्सर लोग मेरे और कैटरीना के रिलेशन को लेकर बातें करते रहते हैं तो मैं उस के लिए सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हां कैटरीना मेरे लिए काफी स्पेशल है लेकिन जब तक कोई रिलेशनशिप किसी रिश्तें में तब्दील नहीं हो जाता है तब तक मुझे नहीं लगता है कि हमें उस बारे में बात करना चाहिए।

इससे पहले भी एक बार रणबीर ने कहा था कि वह कैटरीना के लिए जान भी दे सकते हैं अगर जरूरत पड़ी तो। इन बातों से आपको एहसास हो सकता है कि मैडम कैट वाकई में रणबीर के लिए काफी मायने रखती हैं। हालांकि रणबीर ने कहा कि वह अभी किसी के साथ शादी करने के मूड में नहीं है और ना ही आने वाले दो-तीन साल वह शादी करने का ख्याल रखते हैं।

रणबीर ने कहा कि अक्सर कोई रिलेशनशिप ब्रेकअप होता है तो लोग लड़की को ब्लेम करने लगते हैं जो कि सही नहीं है इसलिए मैं जब तक किसी रिलेशनशिप को कोई मोड ना दे दू तब तक किसी के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता, शायद रणबीर का यह बयान और इशारा कैटरीना के लिए ही था।

फिलहाल तो रणबीर अपनी फिल्म बेशर्म के प्रचार में व्यस्त है। अभिनव कश्यप निर्देशित इस फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर और पल्लवी शारदा निभा रहे हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के गानों को लोगों ने पसंद किया है जिससे लगता है कि फिल्म भी लोगों को पसंद आ सकती है।

आगे की खबर स्लाइड में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X