बेशर्म' है बॉलीवुड का रॉकस्टार
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर को लोग सरेआम बेशर्म कहने लगे है, उसके पीछे वजह ही ऐसी है जिसके कारण उन्हें इस तमगे से नवाजा जा रहा है। कहीं आप यह तो नहीं सोचने लगे कि सरेआम रणबीर कपूर ने कोई शर्मनाक हरकत तो नहीं कर डाली जिसके लिए उन्हें बेशर्म कहा जा रहा है तो आप ऐसा बिल्कुल मत सोचिए।

आपको बता दें कि अभिनव कश्यप विख्यात लेखक, डायरेक्टर अनुराग कश्यप के भाई हैं जिन्होंने सलमान की ब्लाकब्लास्टर फिल्म दबंग को निर्देशित किया था लेकिन अपने बड़बोलेपन के चलते सलमान से उनका पंगा हो गया इसलिए वो दंबग2 से हटा दिये गये।
अब वो बेशर्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने ऱणबीर को साइन किया है। फिलहाल इन दिनों रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म बर्फी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा हैं।


Click it and Unblock the Notifications