..................... यश बैंक में फंसे हैं एक्ट्रेस पायल रोहतगी के 2 करोड़ | Yes Bank Crisis: Actress Payal Rohatgi says, my father's Rs 2 crore are stuck in bank - Hindi Filmibeat

Yes Bank Crisis: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जताया दुख- 'यश बैंक में मेरे पिता के 2 करोड़ रूपए फंसे हुए हैं'

सरकार ने यश बैंक पर 30 दिन का अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है, इसके तहत ग्राहक एक माह में सिर्फ 50 हजार रुपए निकाल सकते हैं। इस खबर से बैंक के खाताधारकों के बीच हड़कंप मच गया है। सभी परेशान हैं। एटीएम के बाहर पैसे निकालने वालों की भीड़ लगी है।

वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी दुख जताते हुए बताया कि उनके पिता के 2 करोड़ रूपए भी यश बैंक में फंसे हुए हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान पायल ने बताया कि उनके पिता ने 11 साल पहले गुड़गांव में यस बैंक में अपना अकाउंट खुलवाया था और सात साल पहले इसे अहमदाबाद के उसी बैंक के ब्रांच में ट्रांसफर कराया था। रिटायरमेंट के बाद अहमदाबाद में रह रहे 70 वर्षीय शशांक रोहतगी पिछले कुछ सालों से कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं।

 Payal Rohatgi

पायल ने इससे संबंधित एक ट्विट भी किया है। पायल ने कहा कि उनके पिता काफी समय से यस बैंक में चल रहीं समस्याओं के बारे में सुन रहे थे और किसी अन्य बैंक में अपना खाता ट्रांफसर कराने को इच्छुक थे। लेकिन बैंक की तरफ से हमेशा से ही उन्हें तसल्ली दी गई कि अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है, कुछ भी गड़बड़ नहीं होगा।

बता दें, आरबीआई ने नकदी की कमी से जूझ रहे यस बैंक से पैसा निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित कर दी है। अब बैंक के खाताधारक अधिकतम 50 हजार रु ही निकाल सकेंगे। रिजर्व बैंक ने 30 दिन के लिए यश बैंक के बोर्ड का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X