अरुणोदय के Symbiosis किस से हंगामा
सुधीर मिश्रा की नई फिल्म 'ये साली जिंदगी' के चुंबन दृश्यों के आजकल बड़े चर्चे हो रहे हैं। सुनने में आया है कि इस फिल्म में नेता अर्जुन सिंह के पोते अरुणोदय सिंह और 'दिल्ली 6' की अभिनेत्री अदिति राव ने इतने किसिंग सीन्स दिए जो मल्लिका शेरावत की 'ख्वाहिश' को भी पीछे छोड़ देगी।
ये तो थी रील लाईफ की बात मगर अरुणोदय सिंह ने रियल लाइफ में एक कॉलेज की छात्रा को चूम के मुसीबत मोल ले ली है। दरअसल अपनी फिल्म के प्रचार में सुधीर मिश्रा और उनकी पूरी टीम पुणे के सिंबॉयोसिस कालेज के सालाना जलसे 'माध्यम' में पहुंची थी।
इस दौरान अरुणोदय ने फिल्म में अपने चुंबन दृश्यों की चर्चा करते हुए मजाक में कहाकि जो भी लड़की स्टेज पर आएगी वो उसे किस करेंगे। इसके बाद कॉलेज की एक छात्रा स्टेज पर पहुंच गई और अरुणोदय ने सबके सामने उसे किस कर लिया।
बस इसके बाद कॉलेज प्रशासन का गुस्सा भड़क गया। कॉलेज प्रशासन का कहना था कि फिल्म के प्रचार के लिए ये कदम जानबूझ कर उठाया गया, ये कोई मजाक नहीं हो सकता। मिड डे के मुताबिक सिम्बॉयसिस के निदेशक अनुपम सिद्धार्थ ने कहाकि जिस वक्त स्टेज पर ये वाकया हुआ वो स्टेज के पीछे थे।
उनका कहना है कि सुधीर मिश्रा और उनकी टीम अपनी लो बजट फिल्म का सस्ता प्रचार करने के लिए ये हथकंडा अपनाया है। मुफ्त प्रचार के लिए कॉलेज का इस्तेमाल करना गलत है। वहीं अरुणोदय सिंह का कहना है कि छात्रा खुद भी इस किस के लिए जिम्मेदार है।
वहां मौजूद छात्रों ने जब किस की डिमांड की तो मैंने उस लडकी के होठों पर हल्के से किस कर दिया। वो खुद दी स्टेज पर आई थी और मुझे अंदाजा नहीं था कि ये इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। हालांकि सुधीर मिश्रा ने इसके लिए कॉलेज प्रशासन से माफी मांगी है।


Click it and Unblock the Notifications











