करण जौहर ने पूरा किया रणबीर का सपना
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर करण जौहर ने रणबीर का कौन सा ख्वाब पूरा किया तो हम आपको बता दें करण जौहर ने रणबीर के बचापन का ख्वाब पूरा कर दिया है। रणबीर की बचपन की ख्वाहिश थी कि वो रूपहले पर्दे पर माधुरी दीक्षित के साथ एक-दो-तीन गाने पर डांस करें। माधुरी के वह बचपन से दीवाने थे और जिस समय उन्होंने सुना था कि माधुरी ने डॉ. श्री राम नेने से शादी कर ली है, उस दिन वह फूट-फूट कर रोये थे।
माधुरी दीक्षित ने करण जौहर की फिल्म यह जवानी है दीवानी... में आयटम नंबर करने के लिए हां बोल दिया है। फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण कर रहेहैं। फिल्म के आयटम नंबर से पहले एक सीन होगा जिसमें माधुरी के साथ रणबीर एक-दो-तीन गाने पर डांस करेंगे।

हालांकि खबर आ रही है कि रणबीर कपूर इस गाने को करने के लिए उत्साहित जरूर है लेकिन अंदर से डरे भी हुए हैं।
आपको बता दें कि रणबीर क्या रणबीर के पिताजी ऋषि कपूर का भी माधुरी के साथ डांस करने में यही हाल हुआ था तो जब पिताजी की बैंड बज गयी तो बेटे की क्या हिम्मत कि वो माधुरी के डांस की बराबरी करे। यह जवानी है दीवानी फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी है और फिल्म के निर्माता करण जौहर है। फिल्म माधुरी दीक्षित के बर्थडे मंथ यानी कि 31 मई में रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications