ये जवानी है दीवानी टीवी पर नहीं हॉल ही में देखो!

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी को आप टीवी पर इतनी जल्द नहीं देख सकेंगे और इसके पीछे वजह है फिल्म में रुह आफज़ा के विवादास्तद सीन्स। ये जवानी है दीवानी को अगर आपने ध्यान से देखा होगा तो आपको याद होगा कि फिल्म में दो सीन ऐसे हैं जिनमें रणबीर कपूर को रुह आफज़ा की बुराई करते दिखाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर ने दोनों ही सीन्स में रणबीर कपूर ने कहा है कि रुह आफज़ा अच्छा नहीं है। अब अगर रणबीर कपूर ने कहा है तो उनकी बात में कहीं ना कहीं कोई सच्चाई तो होगी ना। इसी वजह से रूह आफज़ा कंपनी को लगा कि कहीं यंग जेनरेशन रणबीर को फॉलो करने के चक्कर में रुह आफजा की वाट ना लगा दें।

ये जवानी है दीवानी के निर्माता, निर्देशक और फिल्म के डायलॉग राइटर पर केस करते हुए रुह आफज़ा कंपनी ने कहा है कि फिल्म में रुह आफज़ा को लेकर कुछ आपत्तिजनक संवाद हैं और उनकी वजह से वो नहीं चाहते कि ये जवानी है दीवानी फिल्म को टीवी पर रिलीज करने से रोकना चाहिए। फिल्हाल कोर्ट ने ये जवानी है दीवानी के टीवी पर रिलीज पर रोक लगाई है और कहा जा रहा है कि आगे की सुनवाई 16 जून को होगी। कोर्ट ने ये भी कहा है कि ये रोक सिर्फ टीवी पर लगी है सिनेमाहॉल का इससे कोई लेना देना नहीं है।

Yeh Jawaani hai Deewani will not released on TV lawsuit by Rooh Afza

ये जवानी है दीवानी फिल्म में रूह आफज़ा को लेकर दो सीन डाले गये हैं। लेकिन दोनों ही सीन्स में रणबीर कपूर को रूह आफज़ा पसंद नहीं आता। इन सीन्स के चलते रूह आफजा कंपनी को ये लगा कि कहीं इन सीन्स के चलते टीवी पर रूह आफजा को लेकर निगेटिव पब्लिसिटी ना हो। इसलिए शायद उन्होंने इस फिल्म के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिल्हाल देखिये आगे क्या होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X