'ये जवानी है दीवानी' यूएस में भी हिट- ट्विटर रिव्यू
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ये जवानी है दीवानी ने काफी समय बाद सिनेमाहॉल के मालिकों के चेहरे पर खुशी ला दी है। फिल्म के पहले तीन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गये। ये जवानी है दीवानी के रिलीज होने के बाद सिनेमाहॉल के बाहर हाउसफुल का बोर्ड देखकर एक तरफ जहां लोग निराश हो रहे थे वहीं सिनेमाहॉल के मालिक खुशी से झूम रहे थे कि आखिरकार इस फिल्म ने काफी समय से खाली पड़ी टिकट की खिड़की पर लोगों की भीड़ जमा कर दी। ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक तरफ जहां यंगस्टर्स की फेवरेट है वहीं फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और फिल्म के खूबसूरत सीक्वेंस ने लोगों का दिल मोह लिया हैं।
ये जवानी है दीवानी ने तो रिलीज से पहले ही ये बता दिया था कि फिल्म हिट होने वाली है लेकिन फिल्म को इतना बेहतरीन रिस्पॉंस मिलेगा ये शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। रिलीज होने से पहले ही ये जवानी है दीवानी ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस तो कर ही लिया था साथ ही पहले वीकेंड ये जावानी है दीवानी ने 60-65 करोड़ का कलेक्शन भी कर लिया। हर किसी को ये फिल्म बेहतरीन लगी है साथ ही फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के किरदार तो लोगों के दिल को इतने भा गये कि हर कोई इन किरदारों में खुद को देखने लगा।
ये जवानी है दीवानी एक लवस्टोरी है साथ ही फिल्म में दोस्ती और फैमिली से जुड़े भी कुछ बहुत ही इमोशनल सीक्वेंस हैं। फिल्म में मजा, मस्ती, इमोशन सबकुछ है। ये जावानी है दीवानी को देखने के बाद लोगों ने बहुत ही अच्छे कमेंट्स दिये हैं।
आइये जानते हैं ये जवानी है दीवानी का टि्विटर रिव्यू क्या कहता है।


Click it and Unblock the Notifications











