ये जवानी है दीवानी इतनी सफल होगी दीपिका ने सोचा नहीं!
ये जवानी है दीवानी फिल्म की सफलता ने फिल्म की स्टारकास्ट को हैरान कर दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने काफी मेहनत की है और दोनों की एक्टिंग को काफी सराहना भी मिल रही है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ फिल्म की स्टारकास्ट रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को लगता है कि ये जवानी है दीवानी को मिल रही सफलता एक तरह से अनएक्सपेक्टेड ही है। फिल्म को देखने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी रणबीर और दीपिका की एक्टिगं से काफी इंप्रेस हुए हैं। फिल्म के रिलीज होते ही फिल्म के निर्माता करन जौहर ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टी भी दे दी।
फिल्म की स्टारकास्ट के साथ ही ब़ॉलीवुड के जाने माने सेलिब्रिटीज इस पार्टी का हिस्सा बने और साथ ही सभी ने मिलकर ये जवानी है दीवानी को सफलता को सेलिब्रेट किया। फिल्म की सफलता के बाद दीपिका पादुकोण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि फिल्म को इतनी सफलता मिलेगी। दीपिका ने कहा हम सभी चाहते थे कि ये जवानी है दीवानी को लोग देखें पसंद करें। लेकिन फिल्म को इतनी सफलता मिलेगी ये एक्सपेक्ट नहीं किया था। इतना प्यार देगें लोग ये वाकई बेहतरीन है।
दीपिका पादुकोण ने ये भी कहा कि फिल्म की स्टारकास्ट यानी रणबीर कपूर, काल्की कोचलीन, आदित्य रॉय कपूर सभी से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। और साथ ही फिल्म के दौरान सभी के साथ उन्होंने इतनी मस्ती की है कि सभी उनके जिंदगी भर के दोस्त बन गये हैं।
आइये जानते हैं ये जवानी है दीवानी की सफलता से जुड़ी कुछ बातें।


Click it and Unblock the Notifications











