यह जवानी है दीवानी..के दीवाने आलोचक भी..
इस साल की अब तक की मोस्टअवेटड फिल्म यह जवानी है दीवानी ने बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से मोह लिया है। 31 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। फिल्म के प्रमोशन में बार-बार दीपिका-रणबीर के लवअफेयर को काफी भूनाने की कोशिश की गयी थी जो कि फिल्म की ओपनिंग में कारगर साबित हुई है। फिल्म के गानों और डॉयलॉग लोगों को पसंद आ रहे हैं।
लंबे अरसे के बाद किसी फिल्म को देखकर फिल्मी दर्शक मस्ती के मूड में पिक्चर हॉल से बाहर आता दिखायी पड़ रहा है। फिल्म में रणबीर-दीपिका लोगों को काफी अच्छे लग रहे हैं। देखते हैं कि यह अच्छाई क्या फिल्म को सौ करोड़ के क्लब में पहुंचा पाती है कि नहीं?
मालूम हो कि धर्मा प्रोडक्शन और अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म यह जवानी है दीवानी ने मात्र तीन दिन 39 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के गानों पर लोग थिरकने पर मजबूर हैं।
वैसे आपको बता दें कि जहां लोगों ने फिल्म को सकारात्मक रिस्पांस दिया है वहीं दूसरी ओर क्रीटिक्स को भी फिल्म काफी अच्छी लगी है। आईये आपको बताते हैं कि फिल्म देखने के बाद क्रीटिक्स ने क्या जवाब दिया है..


Click it and Unblock the Notifications











