वाकई में यह जवानी है दीवानी..

बहुत जल्द करण जौहर निर्मित फिल्म यह जवानी है दीवानी...रिलीज होने वाली है। फिल्म के गानों ने अभी से धूम मचा दी है। लंबे अरसे के बाद किसी फिल्म के गाने पर झूमने को मन कर रहा है। रेडियो एफएम पर तो गाने जबरदस्त बज रहे हैं वहीं इंटरनेट की दुनिया में भी गानों ने धमाल मचा दिया है। खासकर युवाओं में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई हैं। ट

लंबे अरसे के बाद दीपिका और रणबीर साथ आ रहे हैं जिन्हें साथ देखकर लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। हालांकि फिल्म में काल्कि कोचलिन भी हैं लेकिन उनकी चर्चा कहीं पर भी नहीं हो रही हैं।

बदतमिज दिल गाने में... वो काफी हॉट नजर आ रही हैं, बावजूद इसके उन्हें हाईलाइट नहीं किया जा रहा है। सारे लोगों की नजर केवल रणबीर-दीपिका क जवानी पर लगीं हुई है लोगों को लगता है कि फिल्म में दोनों की जवानी वाकई में लोगों को दीवाना कर देगी।

मालूम हो कि धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही इस फिल्म को रणबीर-दीपिका के लव अफेयर के ही कारण काफी पब्लिसिटी मिल रही है। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अब दूरियां खत्म हो गयी हैं लेकिन दोनों ही इसे दोस्ती के सिवाय और कुछ नहीं कह रहे हैं।

इस फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी है। फिल्म मई में रिलीज हो रही है। साल 2009 में ब्रेकअप होने के बाद रणबीर-दीपिका पहली बार फिल्म में साथ आ रहे हैं। देखते हैं कि क्या वाकई में लोग फिल्म देखने के बाद कहते हैं कि यह जवानी है दीवानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X