..................... Yeh Jawaani Hai Deewani is very close to her heart, दीपिका के दिल के काफी करीब है ये जवानी.. - Hindi Filmibeat

दीपिका के दिल के काफी करीब है ये जवानी..

Deepika Padukone
आजकल के एक्टर एक्ट्रेसेस वही किरदार करते हैं जो किरदार उनके दिल के करीब होता है। आजकल की फिल्मों के एक्टर एक्ट्रेसेस के इंटरव्यू पढ़िये तो आप यही पाएंगे कि उनके द्वारा चुने गये हर एक किरदार उनके दिल के बेहद करीब होते हैं खासतौर पर एक्ट्रेसेस के। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के किरदार को अपने दिल के बेहद करीब बताया है। वैसे तो लोग इस फिल्म के बारे में पहली खबर सुनने के बाद ही ये कह रहे थे कि ये फिल्म दीपिका के लिए बहुत ही खास होगी क्योंकि इस फिल्म में कभी उनके दिल के बेहद करीब रह चुके उनके एक्स ब्वॉय फैंड रणबीर कपूर हैं लेकिन अब दीपिका ने इस फिल्म को लेकर और भी बहुत सी बातें बताईं हैं जो इस किरदार को उनके दिल के करीब बनाती है।

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'ये जवानी है दीवानी' में उनका किरदार उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि ये किरदार बिल्कुल वैसा ही जैसा कि वो खुद असल जिंदगी में हैं। दीपिका ने इस कैरेक्टर को अपने कॉकटेल फिल्म के कैरेक्टर वेरोनिका के साथ कंपेयर करते हुए कहा कि वेरोनिका उनसे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा "असल में ये जवानी है दीवानी असल जिंदगी में जैसी मैं हूं वैसा ही मुझे दिखाएगी। वेरोनिका जैसी में नहीं हूं। असलियत में मैं वेरोनिका के कैरेक्टर से बिल्कुल ही अलग हूं।"

दीपिका पादुकोण की अपने ब्वॉय फ्रैंड रणबीर कपूर के साथ ये दूसरी फिल्म होगी। दोनों की सबसे पहली फिल्म थी बचना ऐ हसीनों। कुछ दिनों पहले ये खबर भी आई थी कि इस फिल्म से दीपिका को निकालकर अनुष्का को लेने के बारे में सोचा जा रहा था लेकिन जब फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया तो दीपिका ही नज़र आईं। फिल्हाल दीपिका चाहे जो भी वजहें दें इस फिल्म को उनके दिल के करीब होने की लेकिन हमें तो पता है कि ये फिल्म उनके दिल के करीब क्यों है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X