ये जवानी है दीवानी की सफलता रणबीर-दीपिका के नाम!
अयान मुखर्जी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी एक ऐसी लव स्टोरी है जिसे देखने के बाद लोगों को कुछ ऐसी ही लव स्टोरी अपनी जिंदगी में भी चाहिए। फिल्म को देखकर यकीन मानिये आप रणबीर कपूर के फैन जरुर हो जाएंगे क्योंकि रणबरी कपूर की एक्टिंग है ही कुछ ऐसी। खामोश रहकर भी अगर रणबीर किसी फिल्म को हिट करा सकते हैं तो ये जवानी है दीवानी में तो उनके पास कहने को और करने को बहुत कुछ था। लेकिन एक बात जो थोड़ी सी खली वो ये थी कि अपने आशिक हीरो यानी आदित्य रॉय कपूर को फिल्म में साइड रोल में कुछ ज्यादा ही साइड कर दिया गया कि वो आउट ऑफ फोकस हो गये।
बनी के सबसे अच्छे दोस्त अवि यानी आदित्य रॉय कपूर को फिल्म में कई सीन्स दिये गये लेकिन हर एक सीन में रणबीर की एंट्री आदित्य को कहीं ना कहीं ढ़क लेती। दूसरी तरफ अदिति यानी काल्की कोचलीन का फिल्म में किरदार तो अच्छा है लेकिन अदिति भी फिल्म में कुछ जगह क्या कर रही है और क्यों कर रही है ये समझ पाना थोड़ा मुश्किल लगा। किसी भी फिल्म के सफल होने का क्रेडिट अक्सर किसी एक को चला जाता है या तो एक्टर को या एक्ट्रेस को लेकिन ये कहना शायद गलत नहीं होगा कि ये जवानी है दीवानी की सक्सेस का क्रेडिट अगर किसी को जाता है तो वो है दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को।
आखिरकार दीपिका-रणबीर की जवानी ने सबको दीवाना बना ही दिया। वैसे भी दोनों की जिंदगी की कहानी भी कुछ इसी फिल्म की तरह ही उतार-चढ़ाव लेती हुई चल रही है। मिलना बिछड़ना और फिर से मिलना ये सबकुछ सिर्फ एक फिल्म की कहानी नहीं बल्कि हकीकत भी है जिसे शायद दीपिका-रणबीर ने जिया और इसिलिए परदे पर इतनी खूबसूरती से उतारा भी है।


Click it and Unblock the Notifications











