रणबीर-दीपिका की ये जवानी है दीवानी ट्रेलर रिलीज़
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ये जवानी है दीवानी का फर्स्ट ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है फिल्म में दीपिका पोदुकोण और रणबीर कपूर एक उमंग से भरे और जवान कपल के किरदार में हैं। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर दीपिका को एक ऐसे कपल के रुप में दिखाया गया है जो कि एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दीपिका जहां रणबीर को पसंद करती है वहीं रणबीर कपूर अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जीना चाहता है। वो एक नॉर्मल लाइफ नही जीना चाहता ना ही शादी करके अपनी जिंदगी की रफ्तार खत्म करना चाहता है। रणबीर कपूर चाहता है कि वो अपनी जिंदगी में कुछ अलग करे और अपनी जिदंगी को पूरी तरह से जिेए। लेकिन एक समय आता है जब रणबीर कपूर दीपिका को पसंद करने लगता है और वो भी शादी करके अपनी जिंदगी में सेटल होना चाहता है।
फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण काफी मस्त और बिंदास नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में रणबीर कपूर का डायलॉग है मैं अपनी जिंदगी से रफ्तार, पागलपन चाहता हूं नैना। मैं दौड़ना चाहता हूं और गिरना भी बस रुकना नहीं चाहता। इस डायलॉग के जरिये रणबीर कपूर कहना चाहते हैं कि जिंदगी में कुछ नया होते रहना चाहिए। सिर्फ एक जैसी ही जिदंगी जीते रहने से जिंदगी की रफ्तार रुक जाती है। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में काफी खुबसूरत और मस्त नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की साथ में ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की एकसाथ साल 2008 में फिल्म बचना ए हसीनों आई थी। फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की कैमिस्ट्री सभी को काफी पसंद आई।
एक बार फिर से ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रही है। फिल्म में इस जोड़ी की कैमिस्ट्री काफी बेहतरीन लग रही है। दोनों की जोड़ी काफी मस्त और बिंदास है। रणबीर कपूर जहां जिंदगी को बिल्कुल ही बिंदास तरीके से जीने वाला इंसान है वहीं दीपिका पादुकोण अपनी जिंदगी को काफी सीरियसली लेती है। ये जवानी है दीवानी की शूटिंग करने के दौरान रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ काम करते हुए बहुत ही सहज महसूस होता है। ज्ञात हो कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक साथ काफी लंबे समय तक रिलेशन में रह चुके हैं लेकिन कुछ कारणों से दोनों का ब्रेक अब हो गया। अब ये जवानी है दीवानी फिल्म एक बार फिर से दोनों एक्टरों को एक साथ ले आई है। अब देखना ये है कि ब्रेक के बाद ये जोड़ी लोगों को कितनी पसंद आती है।
<center><iframe width="650" height="417" src="http://www.youtube.com/embed/Rbp2XUSeUNE" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
