ये जवानी है दीवानी ने कमा लिये 100 करोड़!
आजकल की फिल्मों के बिजनेस के बारे में कुछ भी कहना बहुत मुश्किल होता है। कुछ फिल्में तो रिलीज से पहले ही हिट हो जाती हैं तो कुछ के सिर्फ नाम से ही लोगों को अंदाजा हो जाता है कि फिल्म हिट होगी। आजकल फिल्मों का हिट होना इस बात पर निर्भर नहीं करता कि फिल्म कितने लोगों को पसंद आई है, या फिर फिल्म की कहानी कितनी बेहतरीन है। आजकल फिल्में जोडि़यों की वजह से चलती हैं। अब कुछ यही हाल है ये जवानी है दीवानी फिल्म का। ये जवानी है दीवानी फिल्म की जोड़ी रणबीर कपूर औऱ दीपिका पादुकोण लोगों को इतने पसंद हैं कि इस फिल्म को रिलीज से पहले ही 100 करोड़ क्लब का मेंबर बना दिया गया है।
खबर के मुताबिक ये जवानी है दीवानी फिल्म को 100 करोड़ से भी ज्यादा में बेचा गया है। फिल्म में रणबीर कपूर औऱ दीपिका पादुकोण की जोड़ी को वैसे भी लोगों का बहुत प्यार मिला है और इसी प्यार के चलते ये जवानी है दीवानी फिल्म को 100 करोड़ से भी ज्यादा में डिस्ट्रीब्यूटर ने खरीद लिया है। उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो मचाने वाली है ही। तो उन्होंने पहले से ये अंदाजा लगा लिया है कि ये जवानी है दीवानी फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल तो होगी ही।
तो कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि ये जवानी है दीवानी फिल्म अभी तक हिट तो हो चुकी है। फिल्म ने अपनी लागत से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है। अब इस हफ्ते शुक्रवार को पता चलेगा कि फिल्म की ओपनिंग कितनी धमाकेदार होती है। फिल्हाल जानते हैं कि ये जवानी है दीवानी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर दीपिका ने कितनी जान लगाई।


Click it and Unblock the Notifications