लोगों को भा गयी रणबीर-दीपिका की जवानी
शुकवार को बड़े पर्दे पर अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म यह जवानी है दीवानी .. ने धमाकेदार एंट्री की है। रणबीर-दीपिका के अभिनय से सजी इस फिल्म को देखकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। अकेले दिल्ली में ही इस फिल्म ने दो करोड़ की ओपनिंग की थी तो फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म के कई शो हाउसफुल हैं। विक्रेताओं का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो फिल्म को साल 2013 की सबसे बड़ी हिट फिल्म होने से कोई रोक नहीं सकता है।
मालूम हो कि 31 मई को रिलीज हुई फिल्म यह जवानी है दीवानी के निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और काल्कि कोचलिन ने किया है।
फिल्म में पहली बार डासिंग दिवा माधुरी दीक्षित का आयटम नंबर भी लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म के गानों ने जबरदस्त लोगों के दिलों में जगह बना ली थी रिलीज से पहले ही जिसके कारण लोगों के मन में इस फिल्म के प्रति खासी उत्सुकता बन गयी थी। फिलहाल शुरूआती रूझानों से तो लगता है कि फिल्म सुपरहिट हो गयी है।
आईये आपको दिखाते है फिल्म यह जवानी है दीवानी की तस्वीरें.


Click it and Unblock the Notifications