ये जवानी है दीवानी हिट- 6 Reasons!
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी ने लोगों के दिलों पर खूब जादू चलाया है। एक तरफ जहां फिल्म की सफलता ने दीपिका और रणबीर को हैरान कर दिया है वहीं दूसरी तरफ फिल्म के निर्माता करन जौहर ने फिल्म की सक्सेस पार्टी भी दे दी। ये जवानी है दीवानी के इस कदर हिट होने के पीछे यूं तो सिर्फ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी को वजह बताया जा रहा है लेकिन सिर्फ यही एक वजह तो फिल्म को इतनी बडी़ सफलता नहीं दिला सकती। फिल्म से जुड़े और भी कई पहलू हैं जिन्होंने ये जवानी है दीवानी को सफलता दिलाई है।
ये जवानी है दीवानी ने पहले ही वीकेंड में कुल 62 करोड़ रुपये कमाये और कहा जा रहा है कि पहले ही हफ्ते में ये जवानी है दीवानी 100 करोड़ कमा लेगी। सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ये जवानी है दीवानी ने काफी अच्छा केलक्शन किया है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी और निर्माता करन जौहर सभी फिल्म की सक्सेस से काफी खुश हैं। यूएस में तो ये जवानी है दीवानी फिल्म ने टॉप 10 फिल्मों में अपना नाम भी शामिल कर लिया है। साथ ही सैफ अली खान की रेस 2 और सलमान खान की दबंग 2 को भी जमकर टक्कर दी है।
लोगों का मानना है कि ये जवानी है दीवानी फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय दीपिका और रणबीर को जाता है लेकिन सच तो ये है कि सिर्फ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को फिल्म की सफलता की वजह बताना सही नहीं होगा। आइये जानते हैं कि कौन-कौन सी वजहें हैं ये जवानी है दीवानी की सफलता के पीछे।


Click it and Unblock the Notifications











