ये जवानी है दीवानी ने फर्स्ट डे रिकॉर्डतोड़ कमाए 19 करोड़
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ये जवानी है दीवानी फिल्म से लोगों को बहुत सी उम्मीदें थीं। सिर्फ फैन्स को ही नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी और फिल्म के दोनों एक्टर्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों के लिए फिल्म की सफलता बहुत मायने रखती थी। तो इन सभी की उम्मीदों और दुआओं के चलते ये जवानी है दीवानी ने इँडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। पहले ही दिन फिल्म ने पूरे 19.45 करोड़ कमाकर खुद को इस साल की अब तक की बिगेस्ट ओपनर साबित कर दिया है।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अब बॉलीवुड की अगली हिट जोड़ियों में शामिल हो गयी है जिनके सिर्फ होने भर से फिल्म हिट हो जाती है। रणबीर कपूर ने ये साबित कर दिया है कि खानों से वो भी किसी मामले में पीछे नहीं हैं ना एक्टिंग में और ना रोमांस में और ना ही डांस में। रणबीर ने लोगों को एक बार फिर से खुद से प्यार करने को मजबूर कर दिया है। साथ ही दीपिका के भोलेपन और मासूम से किरदार ने लड़कों को तो दीवाना बना दिया है।
सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी ये जवानी है दीवानी फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका की जवानी जितनी दीवानी दिखाई गयी है उसे देखकर तो लोग भी दीवाने हुए जा रहे हैं। सभी यंगस्टर्स को ये फिल्म उनकी खुद की जिंदगी से मिलती हुई नजर आ रही है। यहां तक की लोग फिल्म को देखकर खुद भी थोड़ा सीरियस होने की सोच रहे हैं। आइये जानते हैं लोगों की राय फिल्म के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications











